कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर जारी विवाद के बीच राहुल ने बुधवार को एक ट्वीट किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस धार्मिक यात्रा पर वही व्यक्ति जाता है जिसे बुलावा आता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इसका अवसर पाकर बहुत खुश हैं।
A man goes to Kailash when it calls him. I am so happy to have this opportunity and to be able to share what I see on this beautiful journey with all of you.#KailashYatra
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 5, 2018
राहुल ने ट्वीट कर कहा, “जब बुलावा आता है तभी कोई व्यक्ति कैलाश जाता है। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मुझे यह अवसर मिला और इस सुंदर यात्रा में जो देखूंगा, उसे आप लोगों के साथ साझा कर सकूंगा।”
The waters of lake Mansarovar are so gentle, tranquil and calm. They give everything and lose nothing. Anyone can drink from them. There is no hatred here. This is why we worship these waters in India.#KailashYatra pic.twitter.com/x6sDEY5mjX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 5, 2018
राहुल गांधी ने ने मानसरोवर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक और ट्विट करते लिखा कि, “मानसरोवर का पानी शांत है। वह सिर्फ प्रदान करते हैं फिर भी कुछ नहीं खोते हैं। कोई भी उसे पी सकता है। यहां किसी भी तरह की नफरत नहीं है। यही कारण है कि हम भारत में जल की पूजा करते हैं।”
ॐ असतो मा सद्गमय।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2018
तमसो मा ज्योतिर्गमय।
मृत्योर्मामृतम् गमय।
ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति: ॥ pic.twitter.com/hSSLfdwDjq
आपको बता दें कि राहुल 31 अगस्त को इस यात्रा के लिए नेपाल रवाना हुए थे। वहां से वे कैलाश यात्रा पर निकले हैं। दिल्ली से नेपाल के लिए रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिये कहा था, “ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतम् गमय। ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति: ॥ बता दें कि राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनावों के दौरान अपने विमान में आई गड़बड़ी के दौरान कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का फैसला किया था।