Ghaziabad Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामूली पार्किंग के विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा कि 4-5 लोगों ने मिलकर एक शख्स को ईंटों, पत्थरों से इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। हमलावर हत्या के बाद से ही फरार है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
Ghaziabad Murder: रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा है मृतक
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम अरुण है, जो 35 साल का था। मृतक रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा है। घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे की है। जब अरुण अपने दो दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने गया हुआ था। इसी दौरान पार्किंग को लेकर उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया।
अरुण की अज्ञात लोगों के साथ बहस इतनी बढ़ गई कि 4-5 लोगों ने उस पर बुरी तरह से हमला कर दिया। अज्ञात लोगों ने बेरहमी से अरुण के साथ मारपीट की उसके ऊपर ईंटों से वार किया। इस मारपीट के कारण शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। बेसुद सड़क पर जब अरुण गिर गया तो अज्ञात उसे छोड़ वहां से भाग गए।
Ghaziabad Murder: अस्पताल ले जाते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित
घायल अवस्था में ही शख्स को दिल्ली के जीटीबी हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जमीन पर पड़े अरुण के ऊपर एक अन्य शख्स ईंट से हमला करता दिख रहा है। रोड रेज की हुई इस घटना की परिजनों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: