Nancy Pelosi PC: अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान जाने के बाद से ही चीन बौखलाया हुआ है। ऐसे में वो आए दिन नैंसी पेलोसी और अमेरिका को लगातार धमकियां दे रहा है। नैंसी पेलोसी ने अब चीन के गुस्से का जवाब अपने तीखे बयानों से दिया है। नैंसी पलोसी ने जापान पहुंच कर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अमेरिका इस बात का बिल्कुल समर्थन नहीं करेगा की चीन, ताइवान को अलग-थलग करें। आपको बता दें, चीन यह युद्धाभ्यास कर बताना चाह रहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह ताइवान पर बलपूर्वक कब्जा जमा लेगा।
Nancy Pelosi PC: “चीन हमारी यात्रा के बहाने हमले कर रहा है”
अपने एशिया यात्रा के दौरान अमेरिका हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी जापान पहुंच चुकी हैं। वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने चीन को कहा, “चीन हमारी यात्रा के बहाने ताइवान पर हमले कर रहा है। चीन ने हमेशा ताइवान को अलग रखने की कोशिश की है। इसने ताइवान को विश्व स्वास्थ्य संगठन में शामिल होने से भी रोका है। चीन ने हमेशा से ताइवान को अन्य जगहों पर यात्रा करने से रोका है, उसकी भागीदारी से रोका है लेकिन हमारी यात्रा को रोक कर वो ताइवान को अलग-थलग नहीं कर सकता है, हम इसकी अनुमति नहीं देते हैं।
Nancy Pelosi PC: चीन के सैन्य अभ्यास को बताया गंभीर समस्या
नैंसी पेलोसी के ताइवान यात्रा के बाद से चीन ने युद्धाभ्यास करना शुरू कर दिया है। वो लगातार मिसाइलें प्रक्षेपण कर रहा है, इन मिसाइलों में से 5 मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्रों में जा गिरी हैं। इस बात पर चिंता जताते हुआ जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि मिसाइल प्रक्षेपणों को तुरंत रोके जाने की आवश्यकता है।
जापान की इस समस्या का जिक्र करते हुए नैंसी पेलोसी ने कहा कि जापान के मुख्य द्वीप के सुदूर दक्षिण में स्थित हातेरुमा में गुरुवार को पांच मिसाइलें गिरी हैं। जापान ने इस बात को लेकर चीन के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। साथ ही पेलोसी ने कहा कि मिसाइलों से ‘‘जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा और जापानी लोगों की जिंदगियों को खतरा है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।’’
संबंधित खबरें:
Taiwan Controversy: US स्पीकर Nancy Pelosi के दौरे पर तनातनी बढ़ी, चीन ने ताइवान पर किया साइबर अटैक