भारत ने कई मामलों में दुनिया के पटल पर अपनी खास मुकाम बनाई है……लेकिन खुशियों के मामले में भारतीय काफी पीछे हैं, जबकि अगर पाकिस्तानियों की बात करें तो वे भी इस केस में भारतीयों से बेहतर है। यूनाइटेड नेशंस की ताज़ा वैश्विक खुशहाली देशों की जारी सूची में इसकी रैकिंग्स दी है। संयुक्त राष्ट्र ने खुशहाल देशों की एक लिस्ट जारी की है। जिसमें पाकिस्तान ने भारत को खुश रहने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 156 देशों की लिस्ट में फिनलैंड सबसे खुश रहने वाला देश है।
यूएन सस्टेबल डेवलेपमेंट सल्यूशन नेटवर्क ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में 156 देशों को शामिल किया। जिसमें भारत का 133वां स्थान है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हालत भारत से अच्छी है। वो 75वें नंबर पर है। हालांकि इस लिस्ट में एक साल पहले तक भारत की स्थिति ज्यादा बेहतर थी। तब 122वें नंबर पर था। वहीं साल 2016 में 118वें नंबर पर था। जहां एक तरफ पिछले तीन सालों में भारत की हालत स्थिति बिगड़ी है वहीं पाकिस्तान की कंडीशन सुधरी है। वो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा खुश रहने वाला देश बना है। फिनलैंड को दुनिया में सबसे स्थिर, सबसे सुरक्षित और सबसे अच्छा शासित देश का दर्जा दिया गया है। यह कम से कम भ्रष्ट और सामाजिक रूप से प्रगतिशील है। इसकी पुलिस दुनिया के सबसे भरोसेमंद है। यहां मुफ्त इलाज होता है। जो देश के लोगों की खुशहाली की वजह है। अमेरिका में लोग तो धनी होते जा रहे हैं लेकिन उनकी खुशहाली कम होती जा रही है। पिछले साल इस लिस्ट में अमेरिका 14वें नंबर पर था जो अब खिसक कर 18वें नंबर पर आ गया है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क इस सूची को तैयार करने के लिए कई तरह के मानकों का इस्तेमाल करती है। जीडीपी पर कैपिटा, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन के अलावा संस्था कई प्वाइंट्स के आधार पर प्रश्न तैयार करती है और इसके जरिए ही सूची बनाई जाती है।
-एपीएन ब्यूरो