Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में एक भव्य समारोह के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज किया गया। इस 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की आधिकारिक घोषणा प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) ने की।
समारोह बहुत ही भव्य था और राष्ट्रमंडल खेलों की परंपरा के अनुसार पिछले खेलों की मेजबानी करने वाले देश के नाते ऑस्ट्रेलिया ने इस साल सबसे पहले परेड निकाली। ऑस्ट्रेलिया के बाद ओशिनिया क्षेत्र, अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, कैरिबियन और अंत में यूरोप के देशों ने समारोह में अपना जोश दिखाया।
Commonwealth Games 2022: पी.वी. सिंधु और मनप्रीत सिंह ने की भारत की अगुवाई
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत की अगुवाई बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने की। इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों को समारोह में ध्वजवाहक बनाया गया था।
आपको बता दें, 22वें राष्ट्रमंडल खेल की शुरूआत 28 जुलाई को की गई है जो कि 8 अगस्त तक खेला जाएगा। इस दौरान भारत 19 खेलों के 141 कार्यक्रमों में भाग लेगा जिसमें कुल 215 खिलाड़ी होंगे। आपको बता दें, इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। साल 1998 के बाद पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट खेला जाएगा।
Commonwealth Games 2022: 29 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों को दिखाना होगा जलवा
इस साल भारतीय अभियान की शुरूआत बॉक्सर शिव थापर करेंगे। इनका मुकाबला पाकिस्तानी बॉक्सर सुलेमान बलोच के साथ है।
तैराकी
- कुशाग्र रावत – 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे)
- आशीष कुमार सिंह – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट (दोपहर 3:00 बजे)
- साजन प्रकाश – 50 मीटर बटरफ्लाई हीट (दोपहर 3:00 बजे)
- श्रीहरि नटराज – 100मी बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे)
- कुशाग्र रावत – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 400 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल (रात 11:30 बजे)
- आशीष कुमार सिंह – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 फाइनल (रात 11:30 बजे)
- साजन प्रकाश – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (रात 11:30 बजे)
- श्रीहरि नटराज – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी (रात 11:30 बजे)
मुक्केबाजी
- शिव थापा : पुरूष 63.5 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)
- सुमित कुंडु : पुरूष 75 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)
- रोहित टोकस : पुरूष 67 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)
- आशीष चौधरी : पुरूष 80 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)
जिमनास्टिक्स
- योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ – पुरूष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (रात 1:30 बजे)
- पुरूष टीम फाइनल : (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 10:00 बजे)
हॉकी
भारत बनाम घाना : महिला ग्रुप चरण (शाम 6.30 बजे)
लॉन बॉल्स
- नयानमोनी – महिला एकल (दोपहर 1.00 बजे)
- दिनेश, नवनीत, चंदन – पुरूष ट्रिपल्स (दोपहर 1.00 बजे)
- सुनील, मृदुल – पुरूष पेयर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)
- रूपा, तानिया, लवली – महिला फोर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)
स्क्वाश
- सौरव, रमित, अभय – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)
- जोशना, सुनैना, अनहत – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)
- पुरूष एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)
महिला एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)
टेबल टेनिस
- पुरुष टीम – क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)
- महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)
- पुरुष टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)
- महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)
ट्रैक साइकिलिंग
- विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम परसुईट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)
- मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)
- रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)
- पुरुष टीम परसुईट फाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)
- महिला टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)
- पुरुष टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)
ट्रायथलॉन
- आदर्श, विश्वनाथ – पुरुष फाइनल (दोपहर 3:30 बजे)
- संजना, प्रज्ञा- महिला फाइनल (शाम 5:30 बजे)
संबंधित खबरें: