Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।कर्क राशि के जातक रहेंगे व्यस्त, धनु राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती।

Horoscope And Panchang: जानिये 25 जुलाई 22 का पंचांग
तिथि | द्वादशी |
पक्ष | कृष्ण |
वार | सोमवार |
सूर्योदय | 5:58 एएम |
सूर्यास्त | 7:08 पीएम |
राहूकाल | 07:36 से लेकर 09:15 एएम |
नक्षत्र | मृगशीर्षा |
सूर्य | कर्क राशि |
चंद्रमा | वृषभ राशि |
अभिजीत मुहूर्त | 12:06- 12:59 पीएम |
मास | श्रावण |
शक संवत | 1944 |
विक्रमी संवत | 2079 |
दिशा शूल | पूर्व दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का भविष्यफल
मेष:मेष राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में शिरकत कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। बेरोजगारों को नया रोजगार मिलेगा। कार्यस्थल पर सभी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से आज भेंट हो सकती है।
कर्क: कर्क राशि के लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। घर पर अचानक मेहमानों के आगमन से मन खुश रहेगा।
सिंह: सिंह राशि के लोग आज किसी से भी बेमतलब विवाद में न पड़ें। मनपंसद खाना मिलने और सैर सपाटा करने को मिलेगा।
कन्या: कन्या राशि के लोगों को मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। घर पर किसी बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब रहने से मन खिन्न रहेगा।
Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि के जातकों का भविष्यफल
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए दिन श्रेष्ठ है। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आज परिजनों से किसी जरूरी बात पर चर्चा कर सकते हैं।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर है। आज कई बार लाभ के मौके मिलेंगे। घर के रखरखाव और देखरेख पर काम करेंगे।
धनु: धनु राशि के लोगों आज मौज-मस्ती करेंगे। दिन में लाभ के अनेक मौके हाथ आएंगे।
मकर : पिछले कई दिनों से चली आ रहीं उलझनों का अंत होगा। कार्यालय में नए मित्र बनेंगे। नए प्रोजेक्ट हाथ में आने से मन में हर्ष रहेगा।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यालय में अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से नए अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं।
मीन : मीन राशि के जातकों को आज सेहत का ध्यान रखना होगा। घर पर साज-सज्जा और रखरखाव के काम करवाने में व्यस्तता रहेगी।
संबंधित खबरें