Sankashti Chaturthi 2022 Wishes: सावन का महीना शिव जी को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करना और व्रत रखना शुभ माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव के साथ-साथ उनके पूरे परिवार की पूजा की जाती है। सावन में पड़ने वाली यह पहली संकष्टी चतुर्थी है। बता दें कि चतुर्थी तिथि ( Chaturthi Tithi 2022) माह में दो बार आती है।
हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार आज दोपहर 1 बजकर 27 मिनट से चतुर्थी तिथि का आरंभ हो रहा है। चतुर्थी तिथि की समाप्ति 17 जुलाई, रविवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर होगा। गणपति बप्पा के भक्त आज इन वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, शायरी के जरिए अपने करीबियों को संकष्टी चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Sankashti Chaturthi 2022 Wishes…
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ,
निर्विघ्नम कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा
संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!!

खुद पर विश्वास रखो,
पालन कर्ता श्री गणेश हैं,
दुख मिलता है जीवन के हर मोड़ पर,
परंतु दुख हर्ता श्री गणेश हैं।
संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

खुशियां मिलेंगी वहां
जहां श्री गणेश जी को ढूंढोगे,
होगा विघ्नों का अंत वहां
जहां श्री गणेश जी को ढूढोंगे।
संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

मिलेगी हर सफलता
अगर होगा गणपति का साथ,
होगा हर संकट दूर,
अगर होगा गणपति का साथ।
संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

होगी धन की वर्षा,
शुभ लाभ वाले की होगी जब कृपा
रिद्धि – सिद्धि के देव की करो अराधना,
मिलेगा हर पल सुख होगी दूर चिंता।।
संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

भक्ति गणपति,
शक्ति गणपति,
सिद्दी गणपति,
लक्ष्मी गणपति
महा गणपति,
देवो में श्रेष्ठ मेरे गणपति।
संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
संबंधित खबरें:
- Sawan 2022: किस्मत चमकाएंगे शिव जी के ये चमत्कारी मंत्र, जानें किस चीज की प्राप्ति के लिए कौन से मंत्र का करें जाप ?
- Sawan 2022: भगवान महादेव को क्यों प्रिय है सावन का माह? क्या है इसका महत्व और कैसे करें पूजा? जानिये यहां