Kanwar Yatra 2022: सावन महीने की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा को लेकर जबरदस्त शिवभक्तों में उत्साह है। लेकिन उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले का खुफिया इनपुट मिलने की खबर सामने आई है। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Kanwar Yatra 2022: पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट है- DGP
गृह मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड और अन्य राज्यों में एडवाइजरी जारी की गई है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट है। मेला इलाके को सुरक्षा के लिहाज से 12 सुपर जोन, 32 जोन और 120 सेक्टर्स में बांटा गया है। मीट की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं, साथ ही दिल्ली-ऋषिकेश नेशनल हाइवे को भी बंद करा दिया गया है।

बता दें कि सावन का महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू हो गया है। यह 12 अगस्त 2022 को समाप्त होगा। सावन का महीना भोलेनाथ को काफी प्रिय होता है। शिव भक्तों को इस महीने का खास इंतजार रहता है। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त पवित्र गंगा नदी से जल भरकर लाते हैं और भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।
संबंधित खबरें:
- Sawan 2022: किस्मत चमकाएंगे शिव जी के ये चमत्कारी मंत्र, जानें किस चीज की प्राप्ति के लिए कौन से मंत्र का करें जाप ?
- Sawan 2022: भगवान महादेव को क्यों प्रिय है सावन का माह? क्या है इसका महत्व और कैसे करें पूजा? जानिये यहां