Sadhna Gupta: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है । बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में संक्रमण था, जिसके कारण वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से लखनऊ ले जाया जाएगा।
Sadhna Gupta: मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं साधना गुप्ता
बता दें कि साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं। जिनका कुछ दिन पहले ही बुखार के बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। जिसके चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता बीजेपी नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थी।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता मूल रूप से यूपी के इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली हैं। साल 1986 में उनकी शादी फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद साधना ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया था। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। प्रतीक यादव के जन्म के करीब दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए।
साधना गुप्ता सपा के तत्कालीन सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं। बता दें कि साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता हुआ करती थीं। जिसके बाद 2003 में अखिलेश की मां और मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी का निधन हुआ तो सार्वजनिक तौर पर मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया। इस वजह से सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने पिता से काफी नाराज भी हुए थे।
संबंधित खबरें…