Himachal Pradesh Flood : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मानसून का कहर देखने को मिला है। जहां कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में बादल फट गया है। बादल फटने की वजह से बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ में 6 कैफे हाउस, तीन कैपिंग साइट, एक होम स्टे और गेस्ट हाउस बह गए हैं, साथ ही बाढ़ में 4 लोगों के बहने की भी खबर सामने आई है। वहीं बाढ़ में बहने वाले सभी लोग वहां पर काम करने वाले बताए जा रहे हैं।

Himachal Pradesh Flood : भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट किया गया जारी
वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के मैदानी, कम ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी से भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी कर रखा है, जबकि अगले 9 जुलाई तक हेवी रेन का येलो अलर्ट दिया गया है और 10 जुलाई को भी कुछेक स्थानों पर तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

लापता लोगों की हुई पहचान
कुल्लू प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लापता लोगों की पहचान हो गई है। लापता हुए लोगों में मंडी के रोहित, राजस्थान के पुष्कर का कपिल, धर्मशाला का रोहित चौधरी, कुल्लू के अजुर्न लापता हैं। इसके साथ ही इलाके में छह ढाबे, तीन कैंपिंग साइट, एक गौशाला और उसमें बंधी 4 गायें बह गई हैं। वहीं, गेस्ट हाउस में भी मलबा घुसा है। साथ ही कुछ अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
बादल फटने से मची तबाही
बता दें कि बादल फटने से मणिकर्ण के चोझ में पार्वती नदी में बाढ़ आ गई। जिससे भारी नुकसान हुआ है। नदी अभी भी उफान पर है। बता दें कि प्रशासन यह जानकारी जुटा रहा है कि कैंपिंग साइट में कितने पर्यटक ठहरे हुए थे। प्रशासन की तरफ से अभी पर्यटकों की कोई जानकारी नहीं मिली है। पंचायत प्रधान ने पांच लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव का काम जारी है।
संबंधित खबरें…
Assam Flood: बाढ़ से मचा हाहाकार, बेबस-लाचार लोगों के पास खाने के लिए राशन तक नहीं
HPBOSE HP Board 10th Result 2022 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट