Pakistan FATF Grey List: पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर कर उसे बहुत बड़ी राहत दी गई है। आपको बता दें, यह फैसला आज बर्लिन (जर्मनी) में हुई बैठक के दौरान लिया गया है। आज बैठक के आखिरी दिन और पहले से इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही बताया जा रहा है कि पाकिस्तान को बाहर निकालने की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर में आयोजित मीटिंग को दौरान की जाएगी।
क्या है FATF? Pakistan FATF Grey List में क्यो था शामिल
FATF यानी Financial Action Task Force एक ऐसा संगठन है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करता है। यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले वित्तीय अपराध को रोकने की कोशिश करता है। यह आतंकवाद को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले आर्थिक मदद की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। यह संगठन सभी देशों की निगरानी करता है और उसे लिस्ट करने के आधार पर निगरानी को बढ़ाता रहता है। इस प्रोसेस को Increased Monitoring List भी कहा जाता है।
Pakistan FATF Grey List: अक्टूबर में होगी घोषणा
पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से तो बाहर कर दिया गया है, लेकिन अगले कुछ महीने तक पाकिस्तान की निगरानी की जाएगी और अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद अक्टूबर में आधिकारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा। पाकिस्तान पर यह आरोप लगा था कि यह देश मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचा रहा है। इसके बाद से ही इसको ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। ग्रे लिस्ट में आने के बाद से पाकिस्तान पर निगरानी को और बढ़ा दिया गया था। साल 2008 से 2019 तक पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में रखा गया था।
संबंधित खबरें:
47 देशों ने China को सुनाई खरी-खरी, Uyghurs मुस्लिमों के साथ China के दुर्व्यवहार का है मामला