इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिली। चुनाव से पहले भाजपा ने दावा किया था, कि इस बार भाजपा 150 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। हालांकि भाजपा के दावे हवा-हवाई साबित हुए और भाजपा 100 का आंकड़ा पार करने में असफल रही। नतीजों के अनुसार भाजपा ने 99 सीटों पर कमल खिलाएं, जबकि 80 सीटें कांग्रेस के पंजे ने हथिया ली। इसके बावजूद भी भाजपा अपनी साख बचने में सफल हुई और एक बार फिर गुजरात में भाजपाइयों ने अपनी जीत का लोहा मनवा लिया। अगर बात हिमाचल चुनाव के नतीजों की करें तो वहां भी 5 साल के लंबे अंतराल के बाद बीजेपी ने सत्ता में वापसी कर ली है।

भाजपा की जीत की चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी की जा रही है। बता दे, विदेशी मीडिया में भी इस समय भाजपा की जीत का बाजार गर्म है। चलिए जानते हैं कि इस समय विदेशी अखबारों में कौन सी चुनावी चर्चाएं सुखियों में हैं।

पाकिस्तानी अखबार डॉन

अखबार डॉन के एक आर्टिकल में लिखा गया है, कि गुजरात में हुई भाजपा की जीत का सारा श्रेय पाकिस्तान को जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ‘फरवरी 2002 में हुए गोधरा कांड का जिम्मेदार नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को ठहराते हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी। ठीक इस बार 2017 के चुनाव में भी मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान को बीच में घसीट लिया, जो भाजपा को जीत दिलाने में कामयाब साबित रहा’।

सीएनबीसी

बीजेपी पर जीत का तंज कसते हुए सीएनबीसी ने लिखा, ‘भाजपा गुजरात में 150 सीटों का दावा कर रही थी, जबकि 100 का आंकड़ा भी पार करने में असफल रही’। इसके बावजूद भाजपा ने हिमाचल में बड़ी जीत हासिल की है और 5 साल बाद सत्ता में वापसी कर ली है, जिसके लिए उन्हें बहुत बहुत बधाई’।

ब्लूमबर्ग

ब्लूमबर्ग ने अपने आर्टिकल में बीजेपी की काफी तारीफ करते हुए लिखा, लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद बीजेपी से उम्मीदें बढ़ गई थी, जिन पर वह बखूबी खड़ी उतरी है।

ग्लोबल टाइम्स

हमेशा भारत से बैर रखने वालें चीन ने भी इस बार भाजपा की तारीफ की है। ग्लोबल टाइम्स के एक आर्टिकल में चीन ने गुजरात में भाजपा की जीत का कारण मोदी को बताया है। मोदी ने ही अपने दम पर गुजरात और हिमाचल में जीत हासिल की है। इसके लिए भाजपा और नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here