Ranbir Alia Wedding: साल की सबसे बहुप्रतीक्षित शादी अब पूरी हो चुकी है क्योंकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। स्टार जोड़े ने मुंबई के पाली हिल इलाके में रणबीर के वास्तु आवास पर शादी की है। यह शादी परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। बता दें कि 5 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में चल रहे इस स्टार कपल ने पंजाबी रीती-रिवाज से शादी की है। इस बड़े दिन के लिए मेहमान कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में पहुंचे थे।
Ranbir Alia Wedding: शादी के दिन व्हाइट कलर को कपल ने दी तरजीह
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद पहली झलक सामने आई है। शादी में उनके परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसके अलावा कुछ सेलिब्रिटी भी इसमें शामिल थे। दोनों ने अपनी खास शादी के दिन व्हाइट कलर को तरजीह दी। व्हाइट कलर में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
वहीं जहां परिवार के सदस्यों को गुलाबी रंग के सबसे अच्छे कपड़े पहने देखा गया, वहीं रणबीर और आलिया के दोस्तों ने शादी समारोह के आधिकारिक रंग सफेद रंगों में पहुंचे। आलिया की बेस्टी और संभावित मेड ऑफ ऑनर,आकांक्षा रंजन ने समारोह के लिए हरे रंग की साड़ी पहनी थी।
Ranbir Alia Wedding: फैंस के लिए आलिया ने लिखा मैसेज
आलिया ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज लिखा। कैप्शन में आलिया ने लिखा कि 5 साल के रिश्ते के बाद आज हमने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। रिश्ते की हर पिछली याद कितनी खूबसूरत थी। हम अपने शेष जीवन को एक साथ बिताने के लिए भी उत्सुक हैं। हम आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं।
बताते चलें कि शादी के दौरान रणबीर और आलिया की टीम ने मीडिया के सदस्यों को मिठाई के डिब्बे बांटे, जो वास्तु निवास के गेट परिसर के बाहर इकट्ठे हुए थे। नवविवाहित जोड़े के जल्द ही मुंबई के एक पांच सितारा होटल में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करने की उम्मीद है, जिसमें कथित तौर पर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, उनके पूर्व सह-कलाकार, दोस्त और निर्देशक जैसे मेहमान शामिल होंगे।
संबंधित खबरें…