Election Results 2022: गुरुवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आए। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने बहुत खराब प्रदर्शन किया और पंजाब में तो उनकी सरकार भी चली गई। जिसके बाद से पार्टी के कार्यकर्ता बहुत ज्यादा निराश हैं। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हौसला देने के लिए कांग्रेस नेता और शायर Imran Pratapgarhi ने साहिर लुधियानवी का एक शेर ट्वीट किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ”जब धरती करवट बदलेगी जब क़ैद से क़ैदी छूटेंगे जब पाप घरौंदे फूटेंगे जब ज़ुल्म के बंधन टूटेंगे । जब एक अनोखी दुनिया की बुनियाद उठाई जाएगी वो सुब्ह कभी तो आएगी – साहिर ”
Election Results 2022: 5 राज्यों में खराब प्रदर्शन
10 फरवरी से 7 मार्च तक चले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम कल आए। बता दें उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से कांग्रेस को 2, गोवा में 40 में से 11, पंजाब में 117 में से 18, उत्तराखंड में 70 में से 19 और मणिपुर में 60 में से 5 सीट मिली हैं। साथ ही कांग्रेस के हरीश रावत, नवजोत सिंह सिद्धु, चरण सिंह चन्नी जैसे बड़े चेहरे भी अपना चुनाव हार गए।
यूपी में मिली शर्मनाक हार को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा था कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।
यह भी पढ़ें: