Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे हाइवे (Mumbai-Pune Highway) पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग जख्मी हैं। हादसा बोर घाट के पास सुबह 6 बजे के करीब हुआ है। कंटेनर का ब्रेक फेल होने के कारण एक नहीं बल्कि 6 गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Maharashtra News: ऐसे हुई घटना

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुई गाड़ी खिलौना बन गई है। वीडियो देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी में सवार लोगों की क्या हालत हुई होगी। वहीं साफ दिख रहा है कि गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई होगी।
मिली खबर के अनुसार तेज रफ्तार कंटेनर मुंबई-पुणे हाइवे पर गुजर रहा था। तभी उसका ब्रेक फेल हो गया जिसके बाद बड़ी घटना हुई। कंटेनर चालक ने इधर-उधर मोड़ने की कोशिश की पर ब्रेक काम नहीं कर रहा था।
4 मिनट में सड़क दुर्घटना में होती है एक की मौत

भारत में हर साल करीब साढ़ें चार लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें से डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है। विश्वबैंक की 14 फरवरी 2021 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर एक घंटे में 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और हर चार मिनट में एक की मौत हो जाती है। विश्वबैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं। पर सड़क पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती है।
रिपोर्ट ने बताया था कि पिछले एक दशक में भारतीय सड़कों पर 13 लाख लोगों की मौत हुई है और इनके अलावा 50 लाख लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं के चलते 5.96 लाख करोड़ रुपये यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.14 प्रतिशत के बराबर नुकसान होता है।
संबंधित खबरें:
- इंस्टा रील के चक्कर में बच्चे के माता-पिता Road Safety की उड़ा रहे थे धज्जियां, वीडियो वायरल हुआ तो…
- Road Safety World Series जल्द होगा शुरू, भारत में चार स्थानों पर खेलते दिखेंगे लीजेंड्स