फिल्म रिव्यू- मेरी प्यारी बिंदु
कलाकार : आयुष्मान खुराना, परिणीति चोपड़ा
डायरेक्टर : आकाश रॉय
मूवी टाइप : रोमांटिक कॉमेडी
‘मेरी प्यारी बिंदु’ एक रोमांटिक फिल्म है लेकिन इसमें रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म एक हॉरर नॉवेल लिखने वाले राइटर लड़के और सिंगर बनने की चाह रखने वाली लड़की की है। इस फिल्म में लड़का अभिमन्यु रॉय (आयुष्मान खुराना) और लड़की बिंदु शंकरनारायणन (परिणीति चोपड़ा) की लव स्टोरी है। फिल्म की स्टोरी कोलकत्ता से शुरू होकर ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, पेरिस और बेंगलुरु होकर वापस कोलकत्ता में आती है। फिल्म में अभिमन्यु एक अच्छी लव स्टोरी नोवल लिखने की कोशिश कर रहा है। वह अपने माता-पिता से मिलने कोलकत्ता जाता और पड़ोस की खिड़की को देखकर खो जाता है पुरानी यादों में कि कैसे एक दिन एक प्यारी सी लड़की बिंदु शंकर नारायणन उसके पड़ोस में रहने आती है और कैसे उस प्यारी सी लड़की से प्यार हो जाता है। यह स्टोरी स्कूल से कॉलेज तक का सफर तय करती है। इस फिल्म में अस्सी के दशक और आज के दशक का ताल-मेल है जो आपको थोड़ा कन्फ्यूज कर सकता है।
यह फिल्म बचपन की लव स्टोरी से शुरू होती है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने एक चुलबुली, बिंदास और मस्त लड़की का किरदार निभाया है। यह किरदार परिणीति पर काफी अच्छा लग रहा है। इसमें बिंदु अपने लाइफ के टारगेट को लेकर काफी कंफ्यूज है। जिसकी वजह से वह अभिमन्यु के शादी के रिश्ते को ठुकरा देती है। इस फिल्म में दोनो के बीच प्यार,इंकार,इकरार और तकरार खूब देखने को मिलेगा। अभिमन्यु इस रोल में एक ऐसे प्रेमी का रोल निभा रहे हैं जो अपने प्यार की खुशी के लिए कुछ भी कर सकता है। प्यार ठुकरा दिए जाने के बाद अभिमन्यु आगे की पढ़ाई के लिए घर से दूर चला जाता है। इसके बाद अभिमन्यु और बिंदू गोवा में मिलते है जिससे कहानी अलग मोड़ लेती है। जिसके बाद इनकी लव स्टोरी शुरू होती है। अगर आपको इस फिल्म में हैप्पी एंडिंग की तलाश है तो शायद आपको निराशा हो सकती है।
फिल्म में आयुष्मान खुराना से अपनी एक्टिंग से किरदार में काफी जान ड़ालने की कोशिश की है लेकिन वह उसमें थोड़े नाकामयाब रहे। परिणीति पर बिंदु का किरदार बेहद अच्छा लग रहा है। इस फिल्म का एक गाना खुद परिणीति ने गाया है।