टीवी इंडस्ट्री के चर्चित जोड़े नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे वक्त से दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही हैं। फैंस ने नोटिस किया कि नील और ऐश्वर्या ने काफी समय से सोशल मीडिया पर साथ में कोई पोस्ट या वीडियो शेयर नहीं किया है। इसी वजह से उनके अलगाव और तलाक की चर्चाएं जोरों पर हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने करवा चौथ पर चांद की फोटो साझा की, लेकिन उस तस्वीर में नील नदारद थे — जिससे लोगों के शक और गहरे हो गए।
वहीं, इसी बीच एक्टर नील भट्ट को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा और तेज हो गई कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा को धोखा दिया है? कई फैंस ने इस घटना के बाद उनके रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
बता दें, करवा चौथ का त्यौहार आमतौर पर टीवी और बॉलीवुड कपल्स के लिए बेहद खास माना जाता है। जहां सभी स्टार कपल इस दिन को साथ मनाते हैं, वहीं नील और ऐश्वर्या का अलग-अलग नजर आना फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा।
इसी के साथ, ऐश्वर्या शर्मा ने एक पुराने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उनके एक बॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया था, जिसके बाद उनका प्यार से भरोसा उठ गया था। लेकिन नील भट्ट ने उन्हें दोबारा प्यार पर विश्वास दिलाया था। अब जब उनके तलाक की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं, फैंस उनकी शादी बचने की उम्मीद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने 2021 में शादी कर ली थी। हालांकि अब सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते में आई दूरी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।