Rohit Shamra Vs Abhishek Sharma in IPL: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का टूर्नामेंट लगभग अपने आधे पड़ाव के नजदीक आ चुका है। इसी क्रम में आज यानी गुरुवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। वैसे तो दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही हैं लेकिन फिलहाल पॉइंट्स टेबल में बॉटम चार में हैं। ऐसे में दोनों के लिए ही ये मुकाबला बेहद अहम हो जाता है।
इस मुकाबले में एक और दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी—’शर्मा vs शर्मा’। एक ओर MI के रोहित शर्मा, दूसरी ओर SRH के अभिषेक शर्मा। दोनों ही ओपनर हैं, लेकिन इस सीजन का फॉर्म एकदम अलग कहानियां बयां कर रही हैं। जहां, अभिषेक पिछले मुकाबले में शानदार शतक जड़कर फॉर्म में नजर आ रहे हैं, वहीं हिटमैन शर्मा एक बार फिर फॉर्म से जूझते नजर आ रहे हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस मुकाबले में रोहित का बल्ला बेहतर चल सकता है।
Rohit Shamra Vs Abhishek Sharma: मौजूदा सीजन में कौन आगे?
मौजूदा सीजन में, अभिषेक शर्मा ने 6 मुकाबलों में 192 रन बनाए हैं जबकि रोहित शर्मा ने 5 मैचों में केवल 56 रन बना सके हैं। इस सीजन अभिषेक का सर्वाधिक स्कोर 141 रन है जो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ चेज करते हुए बनाए थे। वहीं रोहित का इस सीजन हाईएस्ट निजि स्कोर 18 रन रहा है।
रोहित vs अभिषेक – IPL 2025 में प्रदर्शन
🔶 अभिषेक शर्मा (SRH) – फॉर्म जबरदस्त
- मैच: 6
- रन: 192
- हाईएस्ट स्कोर: 141 (vs पंजाब किंग्स)
- फॉर्म: लगातार आक्रामक शुरुआत दे रहे हैं SRH को
🔷 रोहित शर्मा (MI) – फॉर्म में गिरावट
- मैच: 5
- रन: 56
- हाईएस्ट स्कोर: 18
- फॉर्म: संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन SRH के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है।
MI vs SRH – हेड-टु-हेड मुकाबल
टीम | मैच | जीत | हार | हाईएस्ट स्कोर | लोएस्ट स्कोर |
---|---|---|---|---|---|
MI | 23 | 13 | 10 | 246 | 87 |
SRH | 23 | 10 | 13 | 277 | 96 |
- मुंबई इंडियंस को थोड़ा बढ़त जरूर है, लेकिन दोनों टीमें प्रतिस्पर्धी रही हैं।
- रोहित शर्मा ने SRH के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलेते हुए सर्वाधिक निजी स्कोर (67) बनाया था, ऐसे में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
अनुभव बनाम युवा जोश
जहां अभिषेक शर्मा की फॉर्म SRH को शुरुआत में बढ़त दिला सकती है, वहीं अगर रोहित शर्मा का बल्ला चल गया, तो MI की वापसी की उम्मीदें बल पा सकती हैं। दोनों के लिए ये मैच सिर्फ अंक नहीं, आत्मविश्वास और टीम संतुलन के लिए भी जरूरी है।