क्या रंगत निखारने के लिए सिंगापुर से क्रीम मंगवाती थीं रेखा? खुद रिवील किया था सीक्रेट

0
18
क्या रंगत निखारने के लिए सिंगापुर से क्रीम मंगवाती थीं रेखा?
क्या रंगत निखारने के लिए सिंगापुर से क्रीम मंगवाती थीं रेखा?

बॉलीवुड इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस और सबसे दिग्गज अदाकारा रेखा के हुस्न के लोग आज भी कायल हैं। 70 साल की उम्र में में भी वह हसीनाओं को खूबसूरती में बराबर टक्कर देती है। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स चर्चा में रहते हैं। उनकी स्किन और उनके स्टाइल को देख हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर उनकी इस खूबसूरती राज क्या है? और रेखा खुद भी इसका जवाब दे चुकी है कि उनकी खूबसूरती का राज क्या है?

क्या सिंगापुर से क्रीम मंगवाती है रेखा?

रेखा को लेकर यह खबर सामने आई थी कि वह अपनी रंगत को निखारने के लिए सिंगापुर से क्रीम मंगवाती है। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था। तब उन्होंने अपनी निकली हुई त्वचा का असली राज भी बताया था। एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि उनका ट्रांसफार्मेशन योग के कारण हुआ है। योग से चेहरे की रंगत निखरती है और स्किन में कसावट आती है।

70 साल की रेखा आज भी बन ठन कर किसी पार्टी में पहुंचती हैं तो उनके फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। अभी हाल ही में एयरपोर्ट पर रेखा का वेस्टर्न लुक देख फैंस दंग रह गए थे। बता दें, रेखा हमेशा से इतनी निखरी हुई नहीं थी। शुरुआती दौर में वह इतनी फिट भी नहीं थी। 70 के दशक में जब उन्होंने शुरुआत की तो उन्हें रिजेक्शन भी झेलने पड़ा और रंगत की वजह से ताने भी सुनने पड़े थे।