डिनर का स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ इस तरह से बनाएं स्पाइसी चिली गार्लिक पराठा, हर निवाले में मसाले का धमाका

0
9
स्पाइसी चिली गार्लिक पराठा
स्पाइसी चिली गार्लिक पराठा

अगर आप डिनर में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो चिली गार्लिक पराठा आपके लिए बहुत ही आसान विकल्प हो सकता है। यह पराठा खासतौर पर उन दिनों के लिए है जब कुछ बनाने का मन नहीं होता है पर कुछ अच्छा और चटपटा खाने का मन होता है। इसका चटपटापन और गार्लिक का फ्लेवर आपके मुंह में घुल जाएगा और खाने का मजा दोगुना हो जाएगा। इस पराठे को बनाना भी बहुत ही आसान है। बस कुछ आसान सामग्री के साथ आप इसे जल्दी से तैयार कर सकते हैं। वैसे इसे किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्रियों की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आइए जानते है इसे कैसे बनाएं।

चिली गार्लिक पराठा

सामग्री:

आटा
लहसुन की कलियां
सूखी लाल मिर्च
चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)
नमक (स्वाद अनुसार)
बटर

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक बाउल में आटा डालें और उसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाएं और अब पानी डालकर आटा गूंथ लें। गूंथे हुए आटे को ढककर कुछ समय के लिए रख दें।
  • लहसुन की कलियों और सूखी लाल मिर्च को मिक्सर में डालकर पीस लें। इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।
  • चीज को भी कद्दूकस कर लें और एक बाउल में रख लें।
  • एक छोटी आटे की लोई लें और उसे बेलकर रोटी का आकार दें।
  • दूसरी लोई को भी बेलकर उसे पहले बेलें हुए पराठे से थोड़ा छोटा रखें।
  • पहली रोटी पर चिली-गार्लिक पेस्ट लगाएं और ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज फैलाएं।
  • अब छोटी रोटी को ऊपर रखकर किनारों को अच्छे से पैक कर दें।
  • अब पराठा तैयार करें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन पर पराठा डालकर उसे थोड़ी देर सेकें।
  • दोनों ओर थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर पराठे को गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें फिर एक प्लेट में उतार लें।
  • इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लें। आपका चिली गार्लिक पराठा तैयार है। इसे अपनी पसंद की चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।

इस चिली गार्लिक पराठा को बनाकर अपने डिनर को खास और स्वादिष्ट बनाएं। यह स्वादिष्ट और मसालेदार पराठा हर किसी को पसंद आएगा।