Janmashtami 2024: कृष्ण जनमाष्टमी पर घर लाएं ये 5 चीजें, बनी रहेगी कान्हा की कृपा

0
11
Janmashtami 2024
Janmashtami 2024

Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का एक विशेष महत्व होता है। भक्तों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव मनाने की तैयारियां की जा रही है। इस शुभ अवसर पर लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया जाता है, उनको माखन-मिश्री और पंजीरी समेत 56 भोग लगाए जाते हैं। जन्‍मोत्‍सव के दौरान कान्हा जी को झूला भी झुलाया जाता है। हिंदू पंचांग की मानें तो हर साल कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल जन्‍माष्‍टमी का त्योहार 26 अगस्‍त 2024 को मनाया जाएगा। ऐसे में इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए, कुछ विशेष चीजों को घर में लाना शुभ माना जाता है। इन चीजों से घर में सुख-शांति आती है। आइए जानते है जनमाष्टमी में किन चीजों को घर लाना शुभ होता है।

लड्डू गोपाल की मूर्ति

अगर आपके घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति नहीं है और आप उन्हें घर लाकर उनकी सेवा करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी जैसे शुभ दिन पर घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति रखें और रोजाना उनकी सेवा करें। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की मूर्ति घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन आपने कान्हा को रात में स्नान कराएं, भोग लगाएं और झूला अवश्य झुलाएं । इससे भगवान श्री कृष्ण की कृपा आपके घर पर बनी रहती है और आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

बांसुरी

श्री कृष्ण को सबसे प्रिय है बांसुरी। जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी घर में लाना भी एक शुभ संकेत है। बांसुरी कई वास्‍तु दोष दूर करती है। तो जन्‍माष्‍टमी की पूजा से पहले घर में बांसुरी ले आएं और घर में सुकून, शांति और खुशहाली लाएं।

मोर पंख

श्री कृष्ण हमेशा अपने मुकुट पर मोर पंख पहनते थे जिसे राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक माना जाता है । श्री कृष्ण के मुकुट में मोर पंख महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इन्हें घर लाने से घर में समृद्धि और धन की बरकत बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि मोर पंख बहुत ही शुभ होता है जो कि घर में खुशियों की वृद्धि करता है।

गाय और बछड़े की मूर्ति

बाल गोपाल की मूर्ति घर में हैं तो जन्माष्टमी के दिन गाय और बछड़े की मूर्ति लाएं। कान्हा को गाय बेहद प्रिय हैं और वह हर समय उनकी सेवा में लगे रहते थे। घर में गाय बछड़े की मूर्ति रखने से वास्तु दोष खत्म होता है साथ ही संतान सुख भी मिलता है।

माखन-मिश्री

भगवान श्री कृष्ण को माखन और मिश्री अति प्रिय है। जन्माष्टमी पर माखन का चढ़ावा आपके जीवन में खुशियों की बहार ला सकता है। माखन-मिश्री प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, जो घर में एक सकारात्मक वातावरण बनाता है।