अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़ा फैसला लेते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने का ऐलान किया है। इसके अलावा, सात अन्य देशों के लिए भी बेहद कड़े यात्रा नियम लागू किए गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने इस कदम के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा को मुख्य कारण बताया है। यह नया कार्यकारी आदेश सोमवार दोपहर 12 बजे से लागू होगा।
किन-किन देशों पर लगा प्रतिबंध?
ट्रंप सरकार द्वारा जिन 12 देशों के नागरिकों को अमेरिका में घुसने से प्रतिबंधित किया गया है, उनमें शामिल हैं
अफगानिस्तान
चाड
इक्वेटोरियल गिनी
कांगो गणराज्य
इरिट्रिया
हैती
ईरान
सोमालिया
लीबिया
सूडान
यमन
बर्मा
इसके अलावा, बुरुंडी, क्यूबा, सिएरा लियोन, लाओस, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला जैसे देशों के नागरिकों पर भी सख्त यात्रा शर्तें लागू की गई हैं।
पहले भी उठा चुके हैं ऐसा कदम
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह का फैसला लिया हो। 2017 में भी उन्होंने ईरान, सीरिया, इराक, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन जैसे देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था, जिसे उस समय काफी विवादास्पद माना गया था।