Tag: SoniaGandhi
सुनो भई साधो –कांग्रेस पार्टी में मचा है घमासान, क्या गांधी...
देश की सबसे पुरानी और देश की जनता में कभी सबसे ज्यादा रसूख रखने वाली राजनीतिक पार्टी कांग्रेस पार्टी शायद अपने सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। नए दौर में 1998 में पहली बार सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। तब से ही कांग्रेस अध्यक्ष का पद लगातार गांधी परिवार के पास ही है। इस दौरान बीजेपी में 10 अध्यक्ष बदल गए। कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, जना कृष्णमूर्ति, वेंकैया नायडू, लाल कृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और अब जेपी नड्डा।