Accident in Iran: ईरान के नासिरिया शहर में हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्‍कर, 9 लोगों की मौत

Accident in Iran: तीर्थयात्रियों से भरी बस पवित्र शिया मुस्लिम शहर कर्बला की ओर जा रही थी।अचानक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में लगभग 31 लोग घायल हो गए।

0
64
Iran Bus Accident ki news
Iran Bus Accident

Accident in Iran: ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित नासिरिया शहर में बीते सोमवार एक तीर्थयात्रियों से भरी की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई बुरी तरह से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक तीर्थयात्रियों से भरी बस पवित्र शिया मुस्लिम शहर कर्बला की ओर जा रही थी।अचानक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में लगभग 31 लोग घायल हो गए। जिनमें से 5 की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

Accident in Iran: कर्बला शहर शिया मुस्लिम के लिए सबसे पवित्र जगह

Accident in Iran: ईरान में जिस पवित्र स्थान पर जाने के दौरान बस हादसा हुआ। वो शहर कर्बला था।कर्बला शहर शिया मुस्लिम के लिए सबसे पवित्र जगह मानी जाती है। ये शहर बगदाद से 88 किलोमीटर दूर स्थित है। मक्का के बाद कर्बला इस्लाम धर्म के लिए सबसे पवित्र जगह है। कर्बला में 680 ईस्वी के दौरान शिया और सुन्नी के बीच लड़ाई हुई थी। जिसे कर्बला की लड़ाई भी कहा जाता है।

इसी जगह पर इमाम हुसैन का मजार भी है, जो शिया मुस्लिमों के लिए पवित्र धर्मस्थल माना जाता है।मालूम हो कि यहां बीते 25 अगस्त को ही पर्वतारोहियों को ले जा रही एक मिनी बस खड्डे में गिर गई थी। हादसे में कुल 10 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना शुक्रवार (25 अगस्त) को पूर्वी अजरबैजान प्रांत के वरजाघन शहर के पास हुआ।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here