Muizzu Taj Mahal Visit: कल ताजमहल का दीदार करेंगे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, 2 घंटे तक बंद रहेगी पर्यटकों की एंट्री

0
20

Muizzu Taj Mahal Visit: मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद कल यानी 8 अक्टूबर को ताजनगरी आगरा का दौरा करेंगे। मालदीव राष्ट्रपति और उनके साथियों के लिए भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में मालदीव के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की आगवानी करेंगे। मालदीव के राष्ट्रपति ताजमहल का भ्रमण करेंगे, इस दौरान मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उन्हें उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर से परिचित कराएंगे। माना जा रहा है कि मालदीव के राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत और मालदीव के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत करेगी।

दो घंटे के लिए पर्यटकों की एंट्री बंद

मालूम हो कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Maldives President Muizzu) अपने परिवार के साथ 6 से 10 अक्टूबर तक भारत दौरे पर हैं। इस दौरान वे कल आगरा में स्थित ताजमहल को देखने जाएंगे। उनके इस ताजमहल भ्रमण के दौरान सुरक्षा कारणों के चलते दो घंटे तक पर्यटकों की एंट्री को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), पुलिस और प्रशासन के पास पत्र भेजा भी भेजा था। जिसमें निर्देश दिए गए थे कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू मंगलवार यानी आठ अक्टूबर की सुबह ताजमहल जाएंगे, जिसके बाद एएसआई ने मंगलवार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट समेत सभी बुकिंग काउंटर बंद रखने का आदेश जारी किया। जानकारी के मुताबिक 10 बजे तक मालदीव के राष्ट्रपति ताजमहल परिसर से चले जाएंगे जिसके बाद पर्यटकों के लिए एंट्री को दोबारा खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही यह भी पहले ही बात दिया गया था कि एएसआई की वेबसाइट से भी सुबह के समय टिकट बुकिंग नहीं होगी।

वहीं इसके अलावा, मंगलवार को जो पर्यटक सूर्योदय के समय (8 बजे से पहले) प्रवेश करेंगे या कर चुके होंगे, उन्हें 8 बजे से पहले ताजमहल परिसर से बाहर भेज दिया जायेगा।