CM नीतीश कुमार ने ‘बिहार का नवनिर्माण : 20 साल विकास के, बदलते बिहार के’ का किया लोकार्पण

0
8
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुस्तक लोकार्पण करते हुए
नीतीश कुमार ने 20 वर्षों की विकास यात्रा को समर्पित दस्तावेज का किया विमोचन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी गुरुवार को (01 मई 2025) 1, अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ भवन में एक विशेष आयोजन के दौरान ‘बिहार का नवनिर्माण : 20 साल विकास के, बदलते बिहार के’ नामक प्रकाशन का लोकार्पण किया। यह दस्तावेज पिछले दो दशकों में बिहार में हुए विकास और बदलाव की यात्रा को समर्पित है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।

2005 से 2025 तक विकास की गाथा

इस प्रकाशन में वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के कार्यभार संभालने के बाद राज्य में हुए वृहद परिवर्तन को समाहित किया गया है।

Untitled design 2025 05 01T145605.295
  • इसमें ढांचागत विकास,
  • सामाजिक सशक्तिकरण,
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण,
  • सड़क, बिजली, कानून व्यवस्था,
    जैसे अनेक क्षेत्रों में आए सुधारों और उनकी सकारात्मक परिणतियों को दर्शाया गया है।

चुनाव पूर्व उपलब्धियों का व्यापक प्रस्तुतीकरण

यह प्रकाशन राज्य सरकार की विगत दो दशकों की उपलब्धियों को एक दस्तावेजी रूप में प्रस्तुत करता है। विशेष रूप से यह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य सरकार की ओर से अपनी विकास यात्रा और जनहित योजनाओं की प्रस्तुति भी माना जा रहा है।

जनता को जोड़ा गया विकास से

इस दस्तावेज में यह भी बताया गया है कि किस प्रकार से इन विकास कार्यों ने आम लोगों के जीवन को सहज और सुगम बनाया है। नवीन योजनाओं, पंचायत स्तर तक प्रशासनिक पहुंच और जनभागीदारी आधारित मॉडल को भी विशेष रूप से दर्शाया गया है।