Punjab का मुख्यमंत्री बनने के बाद Bhagwant Mann लगातार एक्शन में नजर आते हुए धड़ाधड़ फैसले ले रहे हैं। शनिवार को सीएम भगवंत मान ने युवाओं के हित को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। आज अपनी पहली कैबिनेट बैठक के बाद राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 भर्तियों और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 भर्तियों सहित कुल 25,000 सरकारी नौकरियां प्रदान करने के प्रस्ताव को पारित कर दिया है।
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन मोड में CM Bhagwant Mann

इससे पहले गुरुवार को भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने के लिए Bhagwant Mann ने एक हेल्पलाइन शुरू करने का फैसला लिया था। AAP नेता ने एलान किया था कि भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

पंजाब कैबिनेट का विस्तार शनिवार को हो गया है। कैबिनेट विस्तार में 10 विधायकों ने 11 बजे शपथ ली। सूची में AAP नेता हरपाल सिंह चीमा सबसे वरिष्ठ हैं। वहीं मंत्रिमंडल में बलजीत कौर एकमात्र महिला मंत्री हैं। साथ ही हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस ने आज मंत्री पद की शपथ ली है।
यह भी पढ़ें: