IND vs NZ ODI Series: अब कहां दिखेगी ‘रो-को’ की जोड़ी? जानिए शेष दो वनडे कब और कहां खेले जाएंगे

0
1

IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबी लिमिटेड ओवर सीरीज का आगाज़ हो चुका है और जनवरी का महीना क्रिकेट फैंस के लिए पूरी तरह रोमांच से भरने वाला है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, जबकि अब दो मुकाबले अभी बाकी हैं।

वडोदरा का यह मैच कई मायनों में खास रहा। बताते चलें कि यह इस स्टेडियम का पहला वनडे इंटरनेशनल मुकाबला था और दिलचस्प बात यह रही कि यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला, दोनों टीमों ने 300 के आंकड़े को छुआ। अब सीरीज का रोमांच अगले दो शहरों में देखने को मिलेगा, जहां फैंस को एक बार फिर ‘रो-को’ यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी एक्शन में नजर आएगी।

कब और कहां होंगे बचे हुए मुकाबले?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। यह मैच राजकोट में आयोजित होगा। इसके बाद सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 18 जनवरी 2026 को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मुकाबले के साथ वनडे सीरीज का समापन हो जाएगा।

अब नजरें राजकोट पर

सीरीज के दूसरे मुकाबले को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली के इर्द-गिर्द है। राजकोट में कोहली के पास न सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा, बल्कि वह एक यादगार शतक के साथ सीरीज को और खास बना सकते हैं। वडोदरा का मुकाबला भले ही आंकड़ों के लिहाज से अधूरा रहा हो, लेकिन कोहली के करियर में इसने एक और मजबूत अध्याय जोड़ दिया—जहां जीत, जिम्मेदारी और रिकॉर्ड तीनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आए।

शुभमन गिल की अगुआई और रोहित-विराट जैसे सीनियर खिलाडियों के साथ भारतीय टीम सीरीज को जल्द अपने नाम करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा। ऐसे में राजकोट का मैच सीरीज की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

IND vs NZ वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखवेन्यूसमय
पहला ODI11 जनवरी 2026वडोदराभारत ने 4 विकेट से जीता
दूसरा ODI14 जनवरी 2026राजकोट1:30 PM
तीसरा ODI18 जनवरी 2026इंदौर1:30 PM