इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक हेडिंग्ले टेस्ट में भारत के खिलाफ 99 रन पर आउट होकर एक दुर्भाग्यशाली क्लब में शामिल हो गए हैं। ब्रूक भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर आउट होने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले मार्कस ट्रेस्कोथिक 2001 में अहमदाबाद टेस्ट में 99 पर आउट हुए थे।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक 13 बार इंग्लैंड के बल्लेबाज़ 99 रन पर आउट हो चुके हैं। हैरी ब्रूक लीड्स के हेडिंग्ले ग्राउंड पर इस स्कोर पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बने हैं। इससे पहले माइक एथरटन (1994) और सलीम मलिक (1987) भी यहीं 99 पर आउट हुए थे।
टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर आउट हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज
- हर्बर्ट सटक्लिफ़ – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, केप टाउन, 1927
- नॉर्मन यार्डली – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, नॉटिंघम, 1947
- माइक स्मिथ – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, लॉर्ड्स, 1960
- माइक स्मिथ – पाकिस्तान के खिलाफ, लाहौर, 1961
- टेड डेक्सटर – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, ब्रिस्बेन, 1962
- डेविड अमिस – पाकिस्तान के खिलाफ, कराची, 1973
- ज्योफ बॉयकॉट – वेस्टइंडीज के खिलाफ, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1974
- माइक एथरटन – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, लॉर्ड्स, 1993
- माइक एथरटन – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, लीड्स, 1994
- मार्कस ट्रेस्कोथिक – भारत के खिलाफ, अहमदाबाद, 2001
- केविन पीटरसन – बांग्लादेश के खिलाफ, चटगांव, 2010
- जॉनी बेयरस्टो – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, मैनचेस्टर, 2017
- हैरी ब्रूक – भारत के खिलाफ, हेडिंग्ले, 2025
199 रन पर आउट होने वाले इंग्लिश खिलाड़ी
इयान बेल – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, लॉर्ड्स, 2008
इसके अलावा, ज्योफ बॉयकॉट 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 99 नाबाद* रहे थे, जब उनके साथ का अंतिम बल्लेबाज़ आउट हो गया था। अब 2025 में हैरी ब्रूक की यह पारी शानदार थी, लेकिन 1 रन से शतक से चूकने का दर्द क्रिकेटरों के लिए बेहद खास और कभी न भूलने वाला होता है।