Asia Cup 2025 Team India Squad Announcement:एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई की चयन समिति ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड चुना है। सबसे बड़ा फैसला यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को टीम से बाहर रखने का रहा, जबकि अन्य कई युवा चेहरों को जगह मिली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम 9 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में खेलेगी। शुभमन गिल टीम के उपकप्तान होंगे, अब जानिए कौन-कौन से खिलाड़ी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बने हैं।
एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
- शुभमन गिल (उपकप्तान)
- अभिषेक शर्मा
- तिलक वर्मा
- हार्दिक पांड्या
- शिवम दुबे
- अक्षर पटेल
- जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
- जसप्रीत बुमराह
- अर्शदीप सिंह
- वरुण चक्रवर्ती
- कुलदीप यादव
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- हर्षित राणा
- रिंकू सिंह
बताते चलें कि जनवरी-फरवरी 2025 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। उस दौरान भी टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी। उस सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड इस प्रकार था –
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी और रमनदीप सिंह।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल
- भारत बनाम यूएई: 10 सितंबर: दुबई
- भारत बनाम पाकिस्तान: 14 सितंबर: दुबई
- भारत बनाम ओमान: 19 सितंबर: दुबई