Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर सोना ही क्यों खरीदते हैं, गिरते सोने के भाव में क्या पहले भी खरीद सकते हैं गोल्ड?

0
6
Akshaya Tritiya 2025
Akshaya Tritiya 2025

अक्षय तृतीया को एक ऐसा दिन माना जाता है, जो पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है, जिससे यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, वाहन, मकान, दुकान, फ्लैट, और प्लॉट जैसी चीजों की खरीदारी की जाती है। अक्षय तृतीया पर सोने के भाव में वृद्धि हो जाती है, लेकिन क्या इससे पहले सोना खरीदना सही रहेगा? आइए जानते हैं।

अक्षय तृतीया को वर्ष का एक अत्यंत शुभ दिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन की गई किसी भी नई शुरुआत या खरीदी गई चीज़ को सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन सोने की खरीदारी विशेष रूप से प्रचलित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना या स्वर्ण आभूषण खरीदने से माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसके अलावा, यह भी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई संपत्ति या धन स्थायी रूप से फलती-फूलती है और उसमें समृद्धि बनी रहती है।

क्या अक्षय तृतीया से पहले सोना खरीदा जा सकता है?

हिंदू धर्म में सोने को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए सोना किसी भी दिन खरीदा जा सकता है। हालांकि, यदि यह शुभ कार्य अक्षय तृतीया पर किया जाए, तो उसका फल दोगुना माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने से घर में संपत्ति और सुख की वृद्धि होती है। कहा जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से सालभर आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। पौराणिक कथा के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान कुबेर को उनका खजाना प्राप्त हुआ था।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मुहूर्त

अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को है। इस दिन सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ समय सुबह 6:11 से दोपहर 2:12 बजे तक है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। कृपया किसी भी मान्यता या जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।