Swapna Shastra: सपने में दिखती है काली परछाई और भूत-प्रेत? हो जाएं सावधान, जानें इन बातों का क्या है संकेत

0
11
Swapna Shastra
Swapna Shastra

जब हम सोते हैं तब हमारा दिमाग अचेतन अवस्था में होता है। सोते समय भी हमारे दिमाग में कुछ न कुछ चलता ही रहता है और इस पर किसी का जोर नहीं होता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने हमें हमारे भविष्य के बारे में शुभ या अशु संकेत देते हैं। कई बार हम समझ भी नहीं पाते कि इन सपनों का क्या मतलब है। कुछ लोगों को सपने में काली परछाई भी नजर आती है और ऐसे सपने देखकर व्यक्ति डर जाता है और इस तरह के सपने देखकर डरना स्वाभाविक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र इस सपने को लेकर क्या कहता है। प्रत्येक सपने के शुभ और अशुभ प्रभाव होते हैं। आज हम आपको सपने में काली परछाई और भूत-प्रेत के नजर आने के संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में काली परछाई का नजर आना बिल्कुल भी शुभ नहीं है। ऐसे सपने देखने का अर्थ है कि जल्द ही आपकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
  • सपने में यदि आपको एक साथ बहुत सारी परछाई दिखाई देती हैं, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आने वाले दिनों में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
  • यदि किसी व्यक्ति को सपने में दिखाई देता है कि काली परछाई उसका पीछा कर रही है, तो यह भी बहुत ही अशुभ संकेत है। इसका अर्थ है आपको धन हानि हो सकती है और जमीनी विवाद हो सकता है।
  • विज्ञान के अनुसार, भूत-प्रेत नहीं होते हैं। लेकिन कई लोग भूत और आत्मा को मानते हैं। सपने में अगर किसी व्यक्ति को भूत-प्रेत और आत्मा के दिखाई देते है तो इस सपने का अर्थ है कि भविष्य में उन्हें आर्थिक नुकसान होने वाला है।
  • सपने में यदि आपको आग या जलता हुआ शव दिखाई देता है, तो यह एक शुभ संकेत होता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको धन- प्राप्ति हो सकती है।