Shani: हिंदू शास्त्रों के अनुसार सभी नौ ग्रहों में सबसे धीमी गति शनि की मानी जाती है।शनि जातक को जाग्रत करने का काम करते हैं और एक समय के बाद उसे उच्च पद भी देने का काम करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार 17 जनवरी 2023 को शनि का 3 दशक के बाद अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर होने जा रहा है।इसके विशिष्ट परिणाम होने वाले हैं।
ऐसे में शनि का कुंभ राशि में गोचर ‘शश महापुरुष योग’का निर्माण करेगा जिसे राजयोगों में प्रधान कहा गया है।शनि के इस गोचर से 3 राशियों को फायदा होगा। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Shani: जानिए इन राशियों को क्या लाभ होगा?

Shani: वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि परम राजयोग कारक बने हुए हैं क्योंकि राशि स्वामी शुक्र के ये परम मित्र माने जाते हैं। शनि का राजयोग आपके दशम भाव में फलित होगा।भाग्य और दशम भाव के स्वामी शनि आपको सभी प्रकार के सुख प्रदान करने वाले हैं। इस समय आपको अपने कार्य स्थल किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
इस समय आपके लिए विदेशी माध्यम से धन कमाने का अच्छा मौका आएगा। शनि की कृपा से इस साल विदेश यात्रा के योग बने हैं। जिससे मुनाफा होगा।
तुला राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि चौथे और पंचम भाव के स्वामी होकर राजयोग बना रहे हैं। अब शनि का राजयोग इनके पंचम भाव में फलित होगा। इस समय शनि की कृपा से आपकी तरक्की में आ रही रूकावट अब दूर हो जाएगी।इस समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को ना सिर्फ सफलता मिलेगी बल्कि सरकार से लाभ भी होगा। नया उद्योग पर काम कर सकते हैं। व्यापार के विस्तार के लिए भी आपको किसी स्तोत्र से धन प्राप्ति हो सकती है।
Shani: धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। इस समय शनि का राजयोग इनके तीसरे भाव में फलित होगा। इस भाव में शनि बेहद बलवान माने जाते हैं।शनि इस राशि के जातकों के लिए इसलिए भी शुभ होंगे क्योंकि पिछले साढ़े सात साल से ये शनि के प्रभाव में थे। अब काम में जो बाधा और तनाव आ रहा था वो शनिदेव दूर करेंगे।
संबंधित खबरें
- मां लक्ष्मी को समर्पित है Paush Purnima 2023, जानिए व्रत और पूजा की पूरी जानकारी यहां
- भगवान शिव की असीप कृपा पाना चाहते हैं तो करें ये व्रत, 4 जनवरी को रखा जाएगा Pradosh Vrat