Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय , सूर्यास्त,राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। आज कन्या राशि के लोगों को मिलेगी शुभ सूचना,धनु राशि के लोग स्वास्थ्य का रखें ध्यान।

Horoscope and Panchang: यहां देखिये आज का पंचाग
तिथि | द्वादशी | 04:49 ए एम, अप्रैल 14 तक |
नक्षत्र | रेवती | पूर्वाफाल्गुनी – 09:52 पी एम तक |
पक्ष | शुक्ल पक्ष | |
वार | बुधवार | |
योग | गण्ड | 11:15 ए एम तक |
सूर्योदय | 05:58 एएम | |
सूर्यास्त | 06:46 पी एम | |
चंद्रमा | सिंह राशि | |
राहूकाल | 12:22 पी एम से 01:58 पी एम | |
विक्रमी संवत | 2079 | |
शक संवत | 1994 | |
मास | चैत्र | |
शुभ मुहूर्त | कोई नहीं | |
कलियुग | 5123 वर्ष |
Horoscope: जानिए आज का राशिफल
मेष: मेष राशि के जातकों को आज कार्यालय में अतिरिक्त कार्यप्रभार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।शेयर मार्केट और कमीशन आदि से धन लाभ हो सकता है।
वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को आज संतान से खुशी मिलेगी। अगर कहीं रोजगार की तलाश में हैं, तो सफलता मिलेगी। घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। खाने में अतिरेक से बचें।
मिथुन: मिथुन राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रिश्ते आ सकते हैं। नये सम्पर्कों से काफी लाभ होगा। आज आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से हो सकती है।
कर्क: काफी दिनों से पारिवारिक रिश्तों में आ रही खटास आज समाप्त होगी। घर पर बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी से उपहार या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

Horoscope: कन्या राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना
कन्या: कन्या राशि के जातकों को आज शुभ सूचना मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होने से मन को शांति मिलेगी। अपने स्वास्थ्य का विशेषतौर पर ध्यान रखें। अपने शुभचिंतकों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें व उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें।
तुला: तुला राशि के जातकों को नौकरी अथवा कारोबार के सिलसिले में बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।गर्मी से खुद का बचाव करें। अधिक से अधिक पानी पियें। दूसरों की निंदा करने से बचें।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों का भाग आज पूरा साथ दे रहा है। घर और बाहर दोनों जगह परिस्थितियां आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाली हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं।
धनु: धनु राशि के जातकों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। अपने से बड़ों का आदर करना सीखें। घर के निर्माण एवं साज-सज्जा पर कुछ काम करवा सकते हैं।अचानक बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर: मकर राशि के जातकों को कहीं बाहर से रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अपने प्रोजेक्ट को नई गति देन पर विचार करेंगे।बुरे लोगों की संगत छोड़ दें। नए वस्त्रों की खरीदारी कर सकते हैं।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को आज घुटने की समस्या हो सकती है। ऐसे में चलने में थोड़ा एहतियात रखें।ज्यादा सोच-विचार में समय बर्बाद न करें। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा।
मीन: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में मुनाफा होगा। अपने मन की बात आज किसी के साथ साझा न करें। जीवनशैली काफी सुव्यवस्थित रहेगी। घर पर अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें
- Horoscope and Panchang: कन्या राशि के लोगों की पुराने दोस्तों से होगी मुलाकात, कुंभ राशि के जातक कहीं जा सकते हैं घूमने
- Horoscope and Panchang: मिथुन राशि के जातक आज Social Media पर रहेंगे एक्टिव, तुला राशि वालों को प्रॉपर्टी में मिलेगा लाभ