आज से ही बदल लें ये आदत, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल ! जानें सही वास्तु नियम

0
0
जानें सही वास्तु नियम
जानें सही वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। कई बार हम लोग वास्तु शास्त्र जानते हुए भी वो काम करते हैं जो वास्तु शास्त्र के हिसाब से सही नहीं होती। इन्ही गलतियों के कारण फिर वास्तु दोष लगता है। आज हम आपको एक ऐसी गलती के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारी तरक्की में बाधा बनती है और यह गलती ज्यादातर लोग करते हैं। यह एक ऐसी ही आदत है, जो हर घर में देखी जाती है और जिसे वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत भी माना जाता है।

वास्तु के अनुसार, प्रत्येक घर में सकारात्मक और नकारात्मक एनर्जी होती है और हर घर में हर चीज को लेकर वास्तु के कुछ नियम होते हैं। ऐसे में घर के दरवाजों को लेकर भी कुछ वास्तु नियम हैं। जैसे अधिकतर लोग अपने घर के दरवाजे के पीछे कपड़े टांग देते हैं। दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत है और बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। जानते हैं दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना क्यों शुभ नहीं माना जाता है।

क्यों नहीं टांगने चाहिए कपड़े?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दरवाजे के ऊपरी हिस्से में माता लक्ष्मी का वास होता है बस इसी वजह से कहा जाता है कि दरवाजे के पीछे कपड़े नहीं टांगने चाहिए। इससे धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और धन का नुकसान होता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो उन घरों में कभी भी सुख-शांति नहीं रहती है जहां पर माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।

धन की देवी माता लक्ष्मी के नाराज होने के अलावा दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से पारिवारिक कलेश बढ़ जाता है। नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है साथ ही घरवालों की तरक्की पर भी रोक लग जाती है। लोगों को नौकरी व व्यापार में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कपड़े रखना शुभ होता है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। गंदे कपड़ों को कभी भी पूर्व-उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए।