दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी की पहली सूची जारी, प्रवेश वर्मा केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे

0
13
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बीजेपी ने मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, गांधी नगर से अरविंद सिंह लवली और कालकाजी से रमेश विधूड़ी को प्रत्याशी बनाया है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।

बीजेपी ने नए नेताओं को दिया सम्मान

इस बार बीजेपी ने उन नेताओं को भी टिकट दिया है जो अन्य दलों से पार्टी में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी से राजकुमार आनंद, राजकुमार चौहान और कैलाश गहलोत को बीजेपी ने सम्मान देते हुए टिकट दिया है। कांग्रेस से आए अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर से उम्मीदवार बनाया गया है। यह संदेश है कि बीजेपी में आने वाले नेताओं को पूरी सम्मान दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीजेपी इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव बिना किसी मुख्यमंत्री के चेहरे के मैदान में उतरेगी।

बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उनमें आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोगई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (अजा) से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग (अजा) से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राज कुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद, बिजवासन से कैलाश गहलोत, नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आर के पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर (अजा) से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवीन्द्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी (अजा) से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर शामिल हैं।

मुख्य मुकाबला: प्रवेश वर्मा बनाम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर प्रवेश वर्मा, AAP के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को भी टिकट दिया गया है। लवली पहले कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं और शीला दीक्षित की सरकार में शिक्षा मंत्री रहे हैं।

चुनाव आयोग के ऐलान का इंतजार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस ने भी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। अब बीजेपी ने भी अपनी पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग जल्द ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव फरवरी के पहले हफ्ते में हो सकते हैं। दिल्ली में पिछले 10 सालों से आम आदमी पार्टी की सरकार है, और बीजेपी का दावा है कि इस बार वे AAP को सत्ता से हटा कर सरकार बनाएंगे।