Xiaomi Pad 8 Launch: 9200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया नया टैबलेट, Apple-Samsung-Oneplus को देगा टक्कर

0
0

Xiaomi Pad 8 Launch: टेक मार्केट में टैबलेट सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में चीनी टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत में अपना नया टैबलेट शाओमी पैड 8 (Xiaomi Pad 8) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट अपनी दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और शक्तिशाली प्रोसेसर के दम पर प्रीमियम टैबलेट मार्केट में मजबूत दावेदारी पेश करेगा।

Xiaomi Pad 8 को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो टैबलेट में एंटरटेनमेंट, गेमिंग और प्रोडक्टिविटी—तीनों का अनुभव चाहते हैं। यह डिवाइस बाजार में टेबलेट-आईपैड सेगमेंट में, एप्पल (Apple) के आईपैड (iPad), सैमसंग (Samsung) के टैबलेट और वनप्लस (OnePlus) को कड़ी चुनौती दे सकता है।

कीमत और वेरिएंट

Xiaomi Pad 8 को भारत में कई स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है।

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹33,999
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹36,999

इसके अलावा कंपनी ने दो स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किए हैं।

नैनो टेक्सचर एडिशन (Nano Texture Edition)

  • 12GB + 256GB स्टोरेज
  • कीमत: ₹38,999

क्रिएटर एडिशन (Creator Edition)

  • 12GB + 256GB वेरिएंट
  • कीमत: ₹41,999 से शुरू
  • टॉप वेरिएंट: ₹43,999

कंपनी इस टैबलेट पर बैंक और क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट भी दे रही है। इसकी पहली सेल 17 मार्च 2026 से शुरू होगी और ऑफर 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

दमदार डिस्प्ले और डिजाइन

Xiaomi Pad 8 में 11-इंच का 3.2K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे यूज़र्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल अनुभव मिलता है।

डिस्प्ले में Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। कंपनी के अनुसार टैबलेट की स्क्रीन 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए शाओमी पैड 8 (Xiaomi Pad 8) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन (Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4) का प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है।

टैबलेट में अधिकतम 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 16 (Android 16) आधारित हाइपर ऑपरेटिंग सिस्टम 3 (HyperOS 3) पर काम करता है, जिससे यूज़र इंटरफेस अधिक तेज और स्मार्ट बनता है।

कैमरा और कनेक्टिविटी

Xiaomi Pad 8 में पीछे की तरफ 13MP का कैमरा दिया गया है, जबकि वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

इस टैबलेट के कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है, जो कि 30 एफपीएस से लेकर 60 एफपीइस तक की स्मूथनेस प्रदान कर सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं:

  • वाईफाई -7 (Wi-Fi 7)
  • ब्लुटूथ (Bluetooth)
  • मिराकास्ट (Miracast)
  • यूएसबी टाइप-सी (USB Type-C) पोर्ट

9200mAh की बड़ी बैटरी

Xiaomi Pad 8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9200mAh बैटरी है। यह बड़ी बैटरी लंबा बैकअप देने का दावा करती है।

इसके साथ 45W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे टैबलेट कम समय में चार्ज हो सकता है।

स्टाइलस और कीबोर्ड एक्सेसरी

Xiaomi ने इस टैबलेट के साथ कई एक्सेसरी भी पेश की हैं, जिससे इसे लैपटॉप जैसी प्रोडक्टिविटी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • Focus Pen Pro (स्टाइलस): ₹5,999
  • Keyboard: ₹4,999
  • Focus Keyboard: ₹8,999
  • Protective Cover: ₹1,499

ये एक्सेसरी टैबलेट को नोट-टेकिंग, ड्रॉइंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए अधिक उपयोगी बनाती हैं।

टैबलेट मार्केट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार Xiaomi Pad 8 की कीमत और फीचर्स इसे प्रीमियम टैबलेट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बना सकते हैं। खासकर बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और शक्तिशाली प्रोसेसर इसे अन्य टैबलेट्स से अलग बनाते हैं।

आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नया टैबलेट बाजार में Apple, Samsung और OnePlus के प्रीमियम टैबलेट्स को कितनी चुनौती दे पाता है।