जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता BMW ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 1 सितंबर 2025 से अपनी सभी कारों और SUVs की कीमतों में 3 प्रतिशत तक इजाफा करेगी। कंपनी ने इसके पीछे विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक सप्लाई चेन में जारी चुनौतियों को मुख्य कारण बताया।
बीएमडब्ल्यू के भारत में मौजूदा मॉडल्स और कीमतें (एक्स-शोरूम):
- BMW 2 Series Gran Coupé: ₹46.90 लाख से शुरू
- BMW X1: ₹51.50 लाख से शुरू
- BMW X5: ₹97.80 लाख से शुरू
- BMW X7: ₹1.31 – ₹1.35 करोड़
- BMW M5: ₹1.99 करोड़
- BMW XM (सबसे प्रीमियम मॉडल): ₹2.60 करोड़
- BMW iX1 (इलेक्ट्रिक): ₹49.90 लाख
- BMW i4 (इलेक्ट्रिक): ₹72.50 – ₹77.50 लाख
- BMW i7 (इलेक्ट्रिक): ₹2.05 – ₹2.50 करोड़
कीमत बढ़ाने के पीछे वजह
BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ विक्रम पवाह ने बताया कि 2025 की पहली छमाही में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन लगातार बदलते फॉरेक्स रेट्स और सप्लाई चेन समस्याओं की वजह से मैटेरियल और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ गई है। इस कारण कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई। उन्होंने कहा कि इस त्योहारी सीजन में कंपनी कई नए और दमदार मॉडल लॉन्च करेगी, ताकि ग्राहकों को प्रीमियम इनोवेशन और परफॉर्मेंस का अनुभव मिलता रहे। कंपनी ने इससे पहले भी अप्रैल 2025 में सभी मॉडलों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी की थी।
पिछले पांच साल में कीमतों में बड़ी छलांग
एक रिपोर्ट के अनुसार, FY 2019 में कारों की औसत बिक्री कीमत ₹8.07 लाख थी, जो 2024 तक बढ़कर ₹11.64 लाख हो गई। यह करीब 41% की बढ़ोतरी है, जिसमें चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) लगभग 5.6% रही।