दही में चीनी मिलाना सही है या फिर नमक, जानिए किसके साथ खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

0
25
dahi mein chini ya namak
dahi mein chini ya namak

दही एक हेल्दी फूड है, जिसका सेवन कैल्शियम और प्रोटीन के लिए किया जाता है। इसे खाने से आपका पेट भी सही रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर डाइट में दही को शामिल करने की सलाह देते हैं। कुछ लोग दही के साथ नमक मिक्स करके खाते हैं और कुछ लोगों को चीनी वाला दही खाना पसंद होता है। आज के इस आर्टिकल में जानते हैं कि इन दोनों तरीकों में से कौन सा तरीका आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

दही खाने का सही तरीका क्या है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सबसे सही तरीका यही है कि आप कोशिश करें कि दही सादा ही खाएं और अगर सादा नहीं खा सकते हैं तो सुबह के नाश्ते के समय चीनी मिलाकर खा सकते हैं। दोपहर में या फिर रात में नमक मिलाकर खाएं। रात में दही खाने से परहेज करना चाहिए और साथ ही दही का सेवन रोज भी नहीं करना चाहिए।

कौन सा तरीका है ज्यादा फायदेमंद?

  • दही में चीनी डालकर खाना पाचन तंत्र के लिहाज से अच्छा रहता है लेकिन चीनी मिलाकर खाने से वजन भी तेजी से बढ़ता है। बात करें अगर डायबिटीज के मरीज तो दही में चीनी की जगह नमक मिलाकर खाएं।
  • दही एसिडिक होता है इसलिए अगर आप दही में ज्यादा नमक डालते हैं तो आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंच सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज दही में नमक मिलाकर न खाएं, क्योंकि इससे बीपी की समस्या बढ़ सकती है।
  • इसलिए चाहे नमक हो या चीनी, दोनों के ही अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं, जिनका ध्यान रखते हुए ही दही का सेवन करना चाहिए।
  • हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दही को बिना नमक या चीनी मिलाए खाना ही सबसे बढ़िया ऑप्शन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here