बरसात में जरूर खाएं ये 5 सब्जियां, देंगी बीमारी से लड़ने की ताकत, डाइट में जरूर करें शामिल

0
10
बरसात में जरूर खाएं ये 5 सब्जियां
बरसात में जरूर खाएं ये 5 सब्जियां

बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियों का खतरा भी लाता है, इसलिए इस समय हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जरा सी लापरवाही फूड पॉइजनिंग, इंफेक्‍शन और लो इम्यूनिटी की वजह बन सकती है। इस दौरान कुछ सब्जियों का सेवन आपके स्‍वास्‍थ्‍य को ठीक रख सकता है। जो बरसात के मौसम में न सिर्फ सेहतमंद रखती हैं बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती हैं। आइए जानते हैं इन 5 सब्जियों के बारे में जो बरसात के मौसम में खुद को स्‍वस्‍थ रखने के लिए खाना जरूरी हैं।

लौकी

लौकी एक ऐसी सब्जी है जो बरसात में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करती है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और जिससे यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। इसमें विटामिन C और विटामिन B6 की मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

तुरई

तुरई का सेवन मानसून में बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट को साफ रखने में मददगार होती है। इसमें विटामिन C और विटामिन A होते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और आंखों के लिए भी अच्छा होता है।

करेला

करेला अपने कड़वे स्वाद के लिए जाना जाता है लेकिन बरसात के मौसम में करेला खाकर आप डायबिटीज को नियंत्रित रख सकते हैं। यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। इसमें विटामिन C, विटामिन A, और विटामिन B1 होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

भिंडी

भिंडी बरसात में खासतौर पर फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन में सुधार करती है। इसके अलावा शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखने में सहायक होती है। साथ ही इसमें विटामिन C, विटामिन K और विटामिन A होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं।

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी एक कम कैलोरी वाली सब्जी है, जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व देती है। जिससे कि आप बरसात में इसे खाने कई संक्रमणों से बच सकते हैं, क्योंकि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है। इसमें विटामिन C और विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं।

बरसात का मौसम भले ही सुहावना होता है लेकिन इसमें बीमारियों का खतरा भी उतना ही अधिक होता है। इन 5 सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करके आप न केवल अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं बल्कि स्वाद का भी आनंद ले सकते हैं। तो इस मानसून में, इन सब्जियों को अपनी रसोई का हिस्सा बनाएं और सेहतमंद रहें।