मुंह में रखते ही घुल जाएंगे गुलाब जामुन – आसान रेसिपी के साथ सीक्रेट टिप्स

0
0
मुंह में रखते ही घुल जाएंगे गुलाब जामुन
मुंह में रखते ही घुल जाएंगे गुलाब जामुन

गुलाब जामुन हर किसी का पसंदीदा मिठाई है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसे देखकर खुद को रोक नहीं पाते। अगर घर में इसे बनाया जाए तो स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। घर पर सोफ्ट और रस में डूबे गुलाब जामुन बनाने के लिए मावा के साथ थोड़ा पनीर मिलाना जरूरी है। पनीर डालने से गुलाब जामुन नरम और मुंह में घुलने वाले बन जाते हैं। यह तरीका अपनाकर आप बिल्कुल बाजार जैसी मिठाई घर पर तैयार कर सकते हैं।

सामग्री:

  • 400 ग्राम मावा
  • 100 ग्राम पनीर
  • 2 बड़े चम्मच मैदा
  • 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 2 कप चीनी
  • 2 कप पानी
  • गुलाब जामुन तलने के लिए तेल
  • इलायची पाउडर और केसर (वैकल्पिक)
  • चांदी वर्क या कटे ड्राई फ्रूट (सजाने के लिए)

बनाने की विधि:

स्टेप 1:

सबसे पहले पनीर को अच्छी तरह मैश करें और स्मूद बना लें। फिर मावा के साथ मिलाकर हाथ से गूंध लें। इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएँ और नरम आटे जैसी consistency तैयार करें।

स्टेप 2:

पनीर-मावा के मिश्रण को गीले कपड़े से ढककर 5 मिनट के लिए रख दें। इस बीच एक पैन में चीनी और पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएं। चाशनी में पिसी इलायची और थोड़े केसर के धागे डालें।

स्टेप 3:

मिश्रण से छोटे-छोटे लोइयां बनाएं और हाथ से गोल आकार दें। तेल को मीडियम आंच पर गर्म करें और गुलाब जामुन धीरे-धीरे डालें। 1-2 मिनट तक उन्हें बिना हिलाए रहने दें।

स्टेप 4:

धीमी आंच पर गुलाब जामुन को सुनहरा-भूरा होने तक फ्राई करें। फिर इन्हें तैयार चाशनी में डालकर हल्का चलाएँ। सारे गुलाब जामुन इसी तरह फ्राई करके चाशनी में डाल दें और 2-3 घंटे तक इसी स्थिति में रखें।

स्टेप 5:

गर्मागरम गुलाब जामुन पर चांदी वर्क या बारीक कटे ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करें। ये गुलाब जामुन इतने मुलायम और स्वादिष्ट होंगे कि हर कोई एक के बाद दूसरा जरूर उठाएगा। त्योहारों या किसी खास अवसर पर घर पर बनाएँ और परिवार को खुश करें।