Vitamin B12 की कमी से हैं परेशान? दही में मिलाएं ये एक चीज़, नेचुरल तरीके से बढ़ेगा लेवल

0
11
Vitamin B12 की कमी से हैं परेशान?
Vitamin B12 की कमी से हैं परेशान?

अगर आप विटामिन B12 की कमी से जूझ रहे हैं और बिना दवा या सप्लीमेंट के इसे दूर करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक आसान और घरेलू उपाय फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो न सिर्फ दिमाग की कार्यक्षमता को बेहतर करता है, बल्कि तंत्रिका तंत्र और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। मगर आजकल ये कमी तेजी से देखने को मिल रही है, खासकर शुद्ध शाकाहारी लोगों में, क्योंकि यह विटामिन मुख्य रूप से मांसाहारी स्रोतों से प्राप्त होता है।

जब शरीर में B12 की मात्रा घटती है तो कमजोरी, थकान, सिर घूमना, हाथ-पैर सुन्न पड़ना और याददाश्त कमजोर पड़ने जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल और किफायती उपाय अपनाना चाहते हैं, तो दही में एक चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर खाना शुरू कर सकते हैं।

दही और आंवला: एक असरदार जोड़ी
दही में विटामिन B12 की नैचुरल मात्रा होती है। लगभग 100 ग्राम दही में 0.5 माइक्रोग्राम B12 पाया जाता है, जो शरीर की दैनिक जरूरत को पूरा करने में सहायक हो सकता है। जब इसमें आंवला पाउडर मिलाया जाता है, तो इसका असर और भी बेहतर हो जाता है।

हालांकि आंवला खुद B12 का स्रोत नहीं है, लेकिन इसमें भरपूर विटामिन C होता है, जो शरीर को खाने से मिलने वाले B12 को ज्यादा बेहतर तरीके से सोखने में मदद करता है। इसके अलावा, आंवला में कोबाल्ट नामक मिनरल भी पाया जाता है, जो विटामिन B12 की बायोलॉजिकल एक्टिविटी के लिए जरूरी होता है।

क्या रखें ध्यान?
दही और आंवले का कॉम्बिनेशन एक नैचुरल, सुरक्षित और प्रभावशाली तरीका हो सकता है शरीर में विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए। लेकिन अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस या एसिडिटी है, तो इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से पहले सावधानी बरतें। साथ ही, अगर आपकी विटामिन B12 की कमी गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी है, तो डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है और किसी चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से संपर्क करना सर्वोत्तम रहेगा।