लहसुन न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने में कारगर है, बल्कि इसमें मौजूद औषधीय गुण भी इसे सेहत के लिहाज़ से बेहद फायदेमंद बनाते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल तत्वों की वजह से लहसुन का तेल शरीर के विभिन्न हिस्सों के दर्द में राहत देने के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है। आइए जानते हैं लहसुन तेल के लाभ, इसे बनाने की विधि और प्रयोग करने के सही तरीके के बारे में।
लहसुन तेल के लाभ
हड्डियों की सेहत के लिए लाभकारी:
उम्र के साथ हड्डियों की ताकत कम होने लगती है। ऐसे में लहसुन तेल से नियमित मालिश करना जोड़ों, पीठ, घुटनों, गर्दन या किसी अन्य भाग के दर्द से राहत देने में मदद करता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
शरीर को पहुंचाए गर्मी:
लहसुन में गर्म तासीर होती है। ठंड के मौसम में या शरीर में ठंड लगने की स्थिति में लहसुन तेल से मालिश करने से शरीर को भीतर से गर्मी मिलती है और ठंड से बचाव होता है।
रूसी से राहत:
अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो लहसुन का तेल आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इससे स्कैल्प की मालिश करने से रूसी की शिकायत कम हो सकती है।
लहसुन तेल कैसे बनाएं?
इस तेल को घर पर बनाना बहुत आसान है। इसके लिए 5-7 लहसुन की कलियाँ लेकर उन्हें छील लें और बारीक काट लें या कूट लें। एक पैन में थोड़ा सरसों का तेल गर्म करें और उसमें लहसुन डालें। इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब लहसुन सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें। तेल को ठंडा कर लें और जरूरत के अनुसार हल्का गर्म करके इस्तेमाल करें।
इस्तेमाल का तरीका
तेल को हल्का गुनगुना करके दिन में दो से तीन बार प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से मालिश करें। कुछ दिनों तक नियमित इस्तेमाल करने से दर्द में राहत महसूस हो सकती है।
नोट: यहां दिए गए उपाय केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। APN NEWS किसी दावे की पुष्टि नहीं करता।