Navratri Ashtami 2025: अष्टमी की सही तारीख को लेकर कन्फ्यूजन खत्म – 29 या 30 सितंबर?

0
0
अष्टमी की सही तारीख को लेकर कन्फ्यूजन खत्म
अष्टमी की सही तारीख को लेकर कन्फ्यूजन खत्म

Navratri Ashtami 2025 Date: इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि 2025 में नवरात्रि के दिनों में एक अतिरिक्त दिन जुड़ रहा है। पंचांग के अनुसार, इस बार नवरात्रि की चतुर्थी तिथि 25 और 26 सितंबर दोनों दिन पड़ रही है। इसी कारण से नवरात्रि की अष्टमी, जो आमतौर पर 29 सितंबर को मनाई जाती है, इस बार 30 सितंबर को होगी। आइए जानते हैं महाअष्टमी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।

नवरात्रि अष्टमी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त

  • अष्टमी व्रत व पूजा की तिथि: मंगलवार, 30 सितंबर 2025
  • अष्टमी तिथि प्रारंभ: 29 सितंबर 2025, शाम 04:31 बजे
  • अष्टमी तिथि समाप्त: 30 सितंबर 2025, शाम 06:06 बजे
  • महाअष्टमी पर विशेष पूजन (Maha Ashtami Puja)

महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना की जाती है। इस अवसर पर भक्तजन हवन करते हैं और कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं। परंपरा है कि जो साधक सप्तमी से व्रत रखते हैं, वे अष्टमी को कन्या पूजन के बाद अपना उपवास पूरा करते हैं।

दुर्गा अष्टमी का महत्व (Durga Ashtami Significance)

धार्मिक मान्यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए घोर तपस्या की थी। इस तप के कारण उनका रंग काला पड़ गया। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें गंगा जल से स्नान कराया, जिससे उनका वर्ण उज्ज्वल और गोरा हो गया। तभी से उन्हें महागौरी के नाम से जाना जाने लगा। कहा जाता है कि जो भक्त श्रद्धा भाव से दुर्गा अष्टमी का व्रत करते हैं, उन्हें सुख, सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक विश्वास और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। पाठक इसे आस्था के रूप में ही ग्रहण करें।)