आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सराबोर है। 15 अगस्त भारत के इतिहास का वह स्वर्णिम दिन है, जब देश ने 200 साल की ब्रिटिश गुलामी से मुक्ति पाई थी। इस साल भारत ने अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत की और लगातार 12वीं बार प्राचीर से ध्वजारोहण किया। उनका भाषण हमेशा की तरह ऊर्जा से भरपूर था, लेकिन हर साल की तरह उनका पहनावा भी चर्चा का विषय बना रहा। आइए जानते हैं, 2025 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का लुक कैसा रहा।
इस बार भगवा रंग छाया रहा
पीएम मोदी हमेशा अपने विशेष परिधानों के लिए जाने जाते हैं और हर साल स्वतंत्रता दिवस पर कुछ नया पहनते हैं। इस बार उन्होंने आजादी के जश्न को दर्शाने के लिए भगवा रंग को चुना। उनके परिधान में मुख्य रूप से नारंगी (भगवा) रंग की झलक थी, जो देशभक्ति और उत्साह का प्रतीक माना जाता है।
नारंगी पगड़ी, नेहरू जैकेट और तिरंगा किनारी
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर पीएम मोदी ने नारंगी पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहना। पगड़ी से मैच करती हुई नारंगी रंग की नेहरू स्टाइल जैकेट ने उनके लुक को और निखारा। खास बात यह रही कि उन्होंने सफेद साफा भी पहना, जिसकी किनारी पर तिरंगे के तीन रंग—नारंगी, सफेद और हरा—की सजावट थी।
हर साल रहता है लुक का इंतजार
यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचा हो। पिछले कई वर्षों से उनके पहनावे और पगड़ी की शैली भारत की सांस्कृतिक विविधता और देशभक्ति की भावना को दर्शाती रही है। यही कारण है कि हर साल लोग उनके स्वतंत्रता दिवस लुक का इंतजार करते हैं।