भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जीत जा सपना लेकर मध्यप्रदेश आये है, लेकिन वो सपना पूरा नही होगा।
श्रीमती ईरानी आज यहां पत्रकारों से चर्चा कर रही थी। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के बाद श्री गांधी अमेठी में कोई भी चुनाव नही जीते है चाहे वो नगरीय निकाय या विधानसभा का चुनाव हो। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और जीत भाजपा की ही होगी।
भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय के समर्थन में यहां पहुंची श्रीमती ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हमेशा महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी करते है। कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिप्पणी कांग्रेस के संस्कार और महिला सशक्तिकरण के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाती है। कांग्रेस के नेता दो समुदायों में जहर घोलते है।
बीते दिनों पत्रकारों से चर्चा के दौरान कमलनाथ से जब महिलाओं को कम टिकट देने पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट जीतने की क्षमता के आधार पर दिया है ना कि कोटा या सजावट के आधार पर। इस बयान को महिला संगठनों ने कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता का परिचायक बताया था।
-साभार, ईएनसी टाईम्स