सपा विधायक को औरंगजेब की तारीफ करना पड़ा भारी; FIR दर्ज

0
1
abu aazmi
abu aazmi

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के एक विवादित बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। अबू आजमी ने मुगल सम्राट औरंगजेब को एक “उत्तम प्रशासक” बताया, जिसके बाद प्रदेश में सियासी तनाव बढ़ गया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। शिंदे ने कहा कि जिसने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक बंधक बनाकर मौत के घाट उतारा, वह कैसे उत्तम प्रशासक हो सकता है? उन्होंने आगे कहा कि जिसने अपनी मां और बहनों की इज्जत लूटी, वह औरंगजेब अबू आजमी को कैसे प्रिय लग सकता है?

एकनाथ शिंदे के इस बयान के बाद ठाणे में सांसद नरेश म्हस्के की शिकायत पर अबू आजमी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिंदे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक को महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।