Sammed Shikharji: झारखंड में ‘श्री सम्मेद शिखर’ तीर्थस्थल बना रहेगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। दरअसल, केंद्र सरकार ने गुरुवार को जैन धर्मस्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल में बदलने के झारखंड सरकार के फैसले पर रोक लगा दी। बता दें कि झारखंड सरकार के ‘सम्मेद शिखरजी’ को पर्यटक स्थल बनाने के फैसले के खिलाफ जैनियों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ‘सम्मेद शिखर पर्वत’ की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र जो न केवल जैन समुदाय के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक पवित्र स्थान है। यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार इस स्थापित तथ्य को मानती है कि सम्मेद शिखरजी पर्वत क्षेत्र न केवल जैन समुदाय के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक पवित्र जैन धार्मिक स्थल है और मंत्रालय इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
जैनियों की मांग है कि सड़कों के किनारे की ठेले और दुकानों को भी हटा दिया जाना चाहिए और इलाके में बने अवैध शराब के अड्डों को बंद करने की जरूरत है। विश्व हिंदू परिषद ने राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ एक बयान जारी किया है और कहा है कि विहिप भारत में सभी तीर्थ स्थलों की पवित्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें: