रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन

0
9
रतन टाटा
रतन टाटा

टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार रात इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। 86 साल की उम्र में देश और दुनिया को अलविदा कहने वाले रतन टाटा को खराब स्वास्थ्य के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और खुद को स्वस्थ बताया था। रतन टाटा के निधन पर राजनीतिक जगत से कई लोगों ने दुख जताया। इनमें पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज शामिल हैं।

7 अक्टूबर 2024 को ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद उन्होंने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी कंडीशन ठीक है। हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके स्वास्थ्य में पहले सुधार होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में हालत बिगड़ने से उनका निधन हो गया।

टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा गया है। यहां लोग शाम 4 बजे तक अंतिम दर्शन कर सकेंगे। शाम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 निधन पर पीएम ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि रतन टाटा जी के साथ अनगिनत बातचीत से मेरा मन भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैं उनसे अक्सर मिलता था।