महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का इंतजार होगा खत्म, आज ऐलान कर सकता है चुनाव आयोग

0
6
महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव का इंतजार होगा खत्म
महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव का इंतजार होगा खत्म

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग की तरफ से आज ऐलान हो सकता है। बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल इसी साल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकता है।

कितने चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव?

2019 में महाराष्ट्र में एक चरण में वहीं, झारखंड में 5 चरण में चुनाव हुए थे। इस बार महाराष्ट्र में एक चरण में जबकि झारखंड में 2 या 3 चरणों में मतदान होने की संभावना है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटे हैं और वहीं झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा। झारखंड में 5 जनवरी 2025 को विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने वाला है।

बता दें, मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में चुनाव आयोग टीम पिछले दिनों झारखंड दौरे पर पहुंची थी। राज्य के नेताओं ने दीवाली, छठ के साथ ही राज्य गठन का हवाला देते हुए 15 नवंबर के बाद चुनाव कराने का की अपील आयोग की टीम से की थी। बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना, झारखंड मुक्तु मोर्चा समेत सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। बता दें कि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी के साथ आज चुनाव से संबंधित सभी जानकारियां सामने आ जाएंगी.